बेवफाई का खामियाजा : पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर सरेआम की पति की धुनाई

बेवफाई का खामियाजा : पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर सरेआम की पति की धुनाई
X
वह दूसरी महिलाओं के चक्कर में फंसा था। पिछले कई सालों से ऐसा चल रहा था। आज पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर व्यक्ति को रंगेहाथों धरदबोचा फिर सड़क पर ही सरेआम धुनाई शुरू हो गई। पढ़िए पूरी खबर-

बैतूल। अपनी पत्नी को धोखा देकर दूसरी महिलाओं के चक्कर में फंसे एक व्यक्ति को आज उसकी पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर सरेआम खूब धुनाई की है। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बेवफाई करते हुए दूसरी महिलाओं के चक्कर में फंसा था। पिछले कई सालों से ऐसा चल रहा था। आज पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर व्यक्ति को रंगेहाथों धरदबोचा फिर सड़क पर ही सरेआम धुनाई शुरू हो गई। दो-तीन महिलाओं के हाथों एक व्यक्ति के पिटने की घटना को मोबाइल कैमरे में कैद करने वालों की संख्या भी बढ़ती गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को बचाया और सभी को थाने ले गए।

Tags

Next Story