चरित्र संदेह में पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, 11 साल की मासूम बेटी ने खोले राज

सतना। जिसके साथ लिए थे सात फेरे वो करने लगा चरित्र पर संदेह और आखिरकार पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कातिल पति ने हत्या के बाद साजिश रची और अनजान व्यक्ति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया और खुद फरियादी बन गया। आखिरकार 11 साल की मासूम ने राज खोल दिये और कहा- पापा ही मां के कातिल हैं।
घटना कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली की है, जहां एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की दरमियानी रात हत्या कर दी। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पुष्पराज कुशवाहा और माया कुशवाहा उम्र 38 वर्ष निवासी उतैली के बीच दरमियानी रात विवाद हुआ। इस विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। यह विवाद की वजह अब हत्या का कारण बन गया।
जानकारी के मुताबिक बीती रात पुष्पराज और माया के बीच कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि पति ने घर में रखी मोगरी से पत्नी के सिर में लगातार कई वार किया, जिसके चलते पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुष्पराज और माया की एक करीब 11 वर्ष की बेटी है, जिसने बताया कि मम्मी पापा के बीच रात में विवाद हुआ और पापा कपड़े धोने वाली मोगरी से मम्मी को मार दिया। हालांकि पति इतना शातिर था कि वो हत्या का आरोप किसी अंजान व्यक्ति पर मढ़ रहा था मगर मासूम बेटी ने माँ के कातिल का नाम उगल दिया और आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS