SAGAR CRIME: मृत व्यक्ति के शव को नोचकर खा गए जंगली जानवर... देखकर पुलिस रह गई सन्न!

एडिट संजीत धुर्वे
सागर। मप्र के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक sagar crime news खेत में कई दिन पुराना अज्ञात शव मिला है। इससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के bina news शरीर को जंगली जानवरों ने नोचकर अपना निवाला बना लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। वहीं पहली नजर में शव की हालत देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
छित विक्षिप्त हालत मिला शव
जानकारी के अनुसार बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेवली रोड sagar crime news पर वेयरहाउस के पीछे खेत में कई दिन पुराना अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। bina news सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओपी प्रशांत सुमन, थाना प्रभारी भारत सिंह ठाकुर, पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मेवली रोड पर वेयर हाउस के पीछे खेत में छित विक्षिप्त हालत में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर छोटी बैरिया पुलिस चौकी से जवान पहुंचे। जहां खेत में कई दिनों पुराना व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसे जंगली जानवरों ने नोचकर छित विक्षिप्त कर दिया और अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद मौके पर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी sagar crime news भी पहुंचे और मामले की जांच के लिए सागर से एफएसएल टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की जा रही है।
मृतक की फोटो थानों में भेजी
थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। sagar crime news जिसके लिए मृतक की फोटो आसपास bina news के थानों में भेजी गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS