mp political news: कमलनाथ की घोषणा: कांग्रेस सत्ता में आई तो डाक्टरों के लिए लाएंगे नई पॉलिसी

mp political news: कमलनाथ की घोषणा: कांग्रेस सत्ता में आई तो डाक्टरों के लिए लाएंगे नई पॉलिसी
X
कांग्रेस (congress) के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (kamalnath) ने घोषणा की है कि यदि चुनाव बाद कांग्रेस की सरकार (government) बनी तो प्रदेश (state) में डाक्टरों (doctor) के लिए नई पॉलिसी लाई जाएगी। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में डॉक्टरों की बार-बार होने वाली हड़ताल को लेकर कहा है कि हम डॉक्टरों की समस्या को समझते हैं, हमें उनकी परेशानियां देखकर दुख होता है।

mp political news: भोपाल। कांग्रेस (congress) के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (kamalnath) ने घोषणा की है कि यदि चुनाव बाद कांग्रेस की सरकार (government) बनी तो प्रदेश (state) में डाक्टरों (doctor) के लिए नई पॉलिसी लाई जाएगी। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में डॉक्टरों की बार-बार होने वाली हड़ताल को लेकर कहा है कि हम डॉक्टरों की समस्या को समझते हैं, हमें उनकी परेशानियां देखकर दुख होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम डॉक्टरों के लिए नई पॉलिसी लेकर आएंगे। इस पॉलिसी में डॉक्टरों और जनता के हितों का ख्याल रखा जाएगा। कमलनाथ ने भोपाल स्थित अपने आवास पर कहा है कि हम डॉक्टरों की समस्याएं दूर करेंगे।

डाक्टरों ने की थी हड़ताल

अपनी मांगों को लेकर दाे दिन पहले प्रदेश भर में सभी सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों ने हड़ताल की थी, डॉकटरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद डाक्टर हड़ताल खत्म करते हुए अपने काम पर लौट आये हैं। इसके बाद चिकित्सक महासंघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए अपनी बात रखी, मुख्यमंत्री ने भी डाक्टरों के साथ चर्चा करते हुए उनके कई प्रस्तावों पर हामी भरते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे, इस दौरान सरकार और डाक्टरों के बीच एक मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। सरकार और डॉक्टरों के बीच लगातार संवाद अभी जारी है।

Tags

Next Story