MP Election 2023 : क्या इंदौर की महू से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, इस मंत्री ने दी चुनौती

MP Election 2023 : क्या इंदौर की महू से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, इस मंत्री ने दी चुनौती
X
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह क्या इंदौर की महू विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे? यह बात हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि दिग्विजय सिंह को शिवराज सरकार की सांस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने चुनौती दी है।

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह क्या इंदौर की महू विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे? यह बात हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि दिग्विजय सिंह को शिवराज सरकार की सांस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने चुनौती दी है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे पर थे तब मंत्री उष ठाकुर ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि वह मेरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। मंत्री ठाकुर ने कहा है कि हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार खड़े है। वह आए और महू से चुनाव लड़े। मंत्री ठाकुर के इस बयान के बाद से कई सियासी मायने निकाले जाने लगे है।

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह इससे पहले कांग्रेस के कहने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कह चुके है। आपको यह भी बता दें कि गुना और शिवपुरी सिंधिया परिवार की पारंपरिक सीट है। जबकि मंत्री ठाकुर अब दिग्विजय सिंह को अपने विधानसभा क्षेत्र महू से चुनाव लड़ने का न्योता दे रही है।

सांवेर आए थे दिग्विजय सिंह

आपको यह भी बाता दें कि दिग्विजय इंदौर के दौरे पर हैं। बीते मंगलवार को वह इंदौर की सांवेर विधानसभा में कांग्रेस नेताओं से मिलने पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह के इंदौर दौरे के दौरान ही मंत्री ठाकुर ने उन्हें चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि मैं चुनौती नहीं आमंत्रण दे रही हूं।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार प्रदेश के दौरे पर है। दिग्विजय सिंह प्रदेश के जिलों की विधानसभाओं में कार्यक्रताओं की बैठक ले रहे है। यह भी बात दें कि इन दिनों सबसे ज्यादा बीजेपी के निशाने पर दिग्विजय सिंह है। बीजेपी नेता लगातार किसी न किसी मुद्दे पर दिग्विजय सिंह को घेरते आ रहे है।

Tags

Next Story