केंद्र के प्रयास से यूक्रेन में फंसे सभी विद्यार्थी सुरक्षित भारत लौटेंगे : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

हरिभूमि,भोपाल। रूस ( Rusia ) व यूक्रेन ( Ukraine ) के बीच मचे घमासान और दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका के बीच वहां फंसे सभी भारतीयों ( Indians ) को वापस लाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। प्रदेश ( MP ) के गृहमंत्री ( Home minister ) डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ( Dr. Narottam Mishra ) ने बताया कि प्रदेश के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रदेश सरकार सक्रियता पूर्वक कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ( Central Govt. ) के सहयोग से दो छात्रों की कल रात वापसी हो गई है, बाकी बचे छात्र 26 तक दो फ्लाइट से लौट आएंगे।
गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छात्रों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। गत रात्री प्रदेश के हर्षित शर्मा और आयुषी जैन यूक्रेन से आ गए हैं। एक फ्लाइट 24 फरवरी को आएगी और दूसरी फ्लाइट 26 फरवरी को आएगी। दोनों में ही प्रदेश के बच्चे भी आएंगे। गृह मंत्री ने बताया कि यूक्रेन में फंसे प्रदेश के लोगों की सूची तैयार की जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली में बनाए गए कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क किया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि यूक्रेन में प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित इंदौर के सबसे ज्यादा छात्र-छात्राएं निवासरत हैं, जिन्हें प्रदेश वापस लाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
सीएम ने दिए निर्देश-
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे विदेश मंत्रालय से संपर्क करें और बच्चों को सुरक्षित लाने की रणनीति बनाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS