पुराना मकान गिरने से महिला की मौत, बेटों की हालत नाजुक

X
By - Manish Rajpoot |28 Aug 2023 12:34 PM IST
केंट में देर रात एक पुराना मकान गिरने के कारण महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह कच्चा मकान काफी पुराना था।
ग्वालियर। केंट में देर रात एक पुराना मकान गिरने के कारण महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह कच्चा मकान काफी पुराना था। जर्जर हालत का यह मकान देर रात भरभरा कर गिर गया था। मकान जब गिरा तब अंदर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। मकान गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया साथ ही दोनों बच्चों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। मामला केंट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS