झाड़-फूक की आड़ में महिला को बनाया हवस का शिकार, श्मसान में दिया वारदात को अंजाम

झाड़-फूक की आड़ में महिला को बनाया हवस का शिकार, श्मसान में दिया वारदात को अंजाम
X
महिला के परिजनों को दूर खड़े रहने के लिए कह दिया और महिला को अपने साथ शमसान घाट के अन्दर ले गया। पढ़िए पूरी खबर-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में झाड़-फूंक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पाखंडी बाबा ने झाड़ फूक करने के नाम पर महिला को शमसान घाट ले जाकर हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पीड़िता ने बाबा के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है।

मामला जबलपुर के थाना बरेला का है, जहां पाखंडी बाबा की मानवता को शर्मसार करने वाली करतूत सामने आई है। जानकारी के मुताबिक महिला काफी दिनों से अज्ञात बीमारी से पीड़ित थी। कई कोशिशों के बावजूद जब वह ठीक नहीं हुई तो महिला के परिजन उसे बाबा के पास लेकर गये। पाखंडी बाबा ने झाड़-फूंक कर महिला को स्वस्थ करने का झांसा दिया और उन्हें श्मसान घाट ले गया। शमसान घाट पर बाबा ने महिला के परिजनों को दूर खड़े रहने के लिए कह दिया और महिला को अपने साथ श्मसान घाट के अन्दर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने यहां महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित महिला ने सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले में बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

Tags

Next Story