राजधानी में युवती से रेप, पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

भोपाल। राजधानी में एक पुलिस आरक्षक पर महिला थाने में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। आरक्षक पर एक युवती ने आरोपी लगाया है कि लॉकडाउन में ड्यूटी के दौरान उसने उसे प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अरोपी आरक्षक अनूपपुर जिले में पदस्थ है लेकिन लॉकडाउन के दौरान उसकी ड्यूटी भोपाल में लगी हुई थी। अरोपी आरक्षक का नाम गजेंद्र गुर्जर है। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाने में की है। महिला थाने में पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है।
बलात्कार का मामला दर्ज होने की बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अरोपी आरक्षक गजेंद्र गुर्जर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS