Death mystery : महिला की मौत बनी पहेली, पुलिस के सामने खड़ा हुआ सवाल

Death mystery : महिला की मौत बनी पहेली, पुलिस के सामने खड़ा हुआ सवाल
X
महिला की मौत फांसी लगाने से होना बताया जा रहा है। जो कि महिला के पति ने ही पुलिस को बताया था। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो महिला का शव फंदे पर नहीं फंदे से उतरा हुआ मिला।

रिपोर्ट राजीव मिश्रा

दतिया। जिले में एक महिला की संदिग्ध मौत को लेकर खलबली मची हुई है। महिला की मौत फांसी लगाने से होना बताया जा रहा है। जो कि महिला के पति ने ही पुलिस को बताया था। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो महिला का शव फंदे पर नहीं फंदे से उतरा हुआ मिला। इससे पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने इसे संदिग्ध मान कर ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

मध्य प्रदेश के दतिया थाना चिरूला अंतर्गत आने वाले ग्राम भागौर में एक महिला की फांसी लगाकर मौत हुई है। जानकारी में सामने आया है कि महिला के पतु का नाम प्रकाश यादव है। साथ ही महिला की दो बेटियां भी हैं। प्रकाश ने चिरूला पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रजनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच के लिए तुरंत घटना स्थल पर पहुंची थी। यहां पर पुलिस को शव फांसी के फंदे पर न लटकते हुए, फंदे से उतरा हुआ मिला। साथ ही जब पुलिस ने पुलिस ने शव को बारीकी से देखा तो उस पर चोट के निशान थे। इससे पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध मान कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को पैनल पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे का कहना है कि महिला की मौत सन्धित है । पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की मौत किस वजह से हुई। हम स्पेशल टीम बनाकर मामले की जांच करा रहे हैं।

Tags

Next Story