समूह की महिलाएं राष्ट्रपति को गिफ्ट करेंगी बाघ प्रिंट की साड़ी, ज्वेलरी

समूह की महिलाएं राष्ट्रपति को गिफ्ट करेंगी बाघ प्रिंट की साड़ी, ज्वेलरी
X
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बुधवार को मोती लाल नेहरु स्टेडियम में स्व सहायता समूह की दस हजार महिलाओं से रुबरू होंगी। इसके लिए भोपाल से पांच हजार, रायसेन की दो हजार, सीहोर दो हजार और विदिशा की एक हजार हजार महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी।

भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा के समूह की महिलाएं होंगी शामिल

कार्यक्रम स्थल पर जरी दरदौजी और भोपाल में बनी ज्वेलरी के लगाए जाएंगे स्टॉल

भोपाल। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बुधवार को मोती लाल नेहरु स्टेडियम में स्व सहायता समूह की दस हजार महिलाओं से रुबरू होंगी। इसके लिए भोपाल से पांच हजार, रायसेन की दो हजार, सीहोर दो हजार और विदिशा की एक हजार हजार महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम स्थल पर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तयार किए गए प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें भोपाल के चार प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के बाद भोपाल में बनी बाघ प्रिंट की साड़ी और आर्टिफिशल ज्वेलरी गिफ्ट की जाएगी। शहडोल और गुना के स्व सहायता समूह की आदिवासी महिलाएं अपनी सफलता की कहानी भी बताएंगी।

भोपाल में जरी दरदौजी, आर्टिफिशल ज्वेलरी, जूट के उत्पाद, साड़ी और सूट सहित दर्जनों उत्पादों का निर्माण स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही ह। वर्तमान में समूह से जुड़ी महिलाएं पंचायतों में टैक्स की वसूली, नल जल योजनाओं का क्रियान्वयन, अचार, पापड़ से लेकर दूध से बने उत्पाद बनाना, करवाचौथ त्योहार, दिवाली त्योहार के लिए गिफ्ट हैंपर तैयार करना, एलईडी बल्ब की मदद से लाइटें तैयार करना, सरकारी आयोजन और मंत्रालय तक में केंटीन संचालित करना। कई सरकारी कार्यालयों में दीदी कैफे संचालित करना। इंदौर से कच्चा माल लाकर उसके सजावटी खिलौने तैयार करने के साथ कई अन्य कार्य यहां के स्व सहायता समूह कर रहे हैं। स्व सहायता समूह की राधा मीना ने बताया कि गर्व की बात है कि देश की राष्ट्रपति को भोपाल में बनी बाघ प्रिंट की साड़ी और ज्वेलरी गिफ्ट की जाएगी। आज महिलाओं के उच्च पदों पर पदस्थ होने से पता चलता है कि महिलाएं अब पुरुषों से कम नहीं है। आजीविका मिशन की जिला संचालक रेखा पांडे ने बताया कि जिले के 3 हजार 341 स्व सहायता समूह की करीब आठ हजार महिलाएं काम कर रही है।

Tags

Next Story