आश्चर्य! मछली मारते शिकारी के पैर में धंस गई गोली, लेकिन उसे पता हीं नहीं चला

आश्चर्य! मछली मारते शिकारी के पैर में धंस गई गोली, लेकिन उसे पता हीं नहीं चला
X
खून बहा तो पहुंचा डॉक्टर के पास। गोली कहां से आई, उसने आवाज तक नहीं सुन पाई। अस्पताल की सूचना पर तलैया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोज शुरू कर दी है।

भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र में चंदेरी कुठार गांव के डैम में मछलियों का शिकार कर रहे एक युवक के पैर में गोली लगी है। खास बात है कि जब उसे गोली लगी, तब पता ही नहीं चला। न गोली चलने की आवाज आई, न कोई नजर आया, लेकिन जब पैर से खून बहा तो शिकारी युवक घबरा गया। उसने तत्काल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को पैर दिखाया। डॉक्टर ने कहा कि इसमें तो छर्रे धंसे हैं। अस्पताल की सूचना पर तलैया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच के लिए केस डायरी घटनास्थल क्षेत्र के गुनगा की पुलिस को भेजी है।

एक्सरे से पता चला अंदर हैं छर्रे

मंगलवार को हरिभूमि से चर्चा में गुनगा टीआई रमेश राय ने स्पष्ट किया है कि तलैया क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय इमरान खान सोमवार को चंदेरी कुठार गांव में स्थित डैम में मछली मारने पहुंचा था। दोपहर करीब पौने चार बजे उसके पैर से अचानक खून निकालने लगा। इसके बाद वह अपनी मोपेड से भोपाल आ गया। यहां वह इलाज कराने अस्पताल में पहुंचा। तब एक्सरे में पता चला कि उसके पैर में छर्रे धंसे हैं। इसकी सूचना तुरंत ही अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तलैया पुलिस ने इमरान के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

किसने चलाई गोली :

घायल युवक इमरान ने पुलिस को बताया कि डैम वह अकेला था। आसपास कोई नहीं था। अचानक उसके पैर से खून बहने लगा। हालांकि, इस समय उसे गोली लगने का एहसास नहीं हुआ। बाद में डाक्टर से उसे गोली लगने का पता चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुनगा टीआई राय का कहना है कि मामले की जांच जल्द पूरी की जाएगी।

Tags

Next Story