Bhopal rape case: महिला कर्मचारी के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

भोपाल। एक महिला बैंक कर्मचारी (bank employee) ने अपने दोस्त (friend) पर दुष्कर्म (rape) का आरोप लगाया है। आरोपी युवक दिल्ली (delhi) का रहने वाला है महिला कर्मचारी के साथ उसकी दोस्ती मेट्रिमोनियल माध्यम (medeam) पर हुई थी। इस दौरान आरोपी ने भोपाल पहुंच कर एक होटल बुक करते हुए महिलाकर्मी को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद आरोपी ने कई बार महिला के साथ संबंध बनाये। धीरे धीरे आरोपी ने महिला के साथ संबंध तोड़ने शुरू कर दिए। उसने महिला के साथ फोन पर संपर्क करना पूरी तरह से बंद कर दिया जिसके बाद महिला ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंचेगी।
ऑनलाइन माध्यम पर हुई थी दोस्ती
शाहपुरा थाना प्रभारी ने जानकारी देतेहुए बताया कि महिला की उम्र 29 वर्ष की है। वह शहर में रहते हुए बैंक में काम करती है। इस दौरान वह अपनी शादी के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर जुड कर अपने लिए वर की तलाश कर रही थी। यहीं पर उसकी दोस्ती अमित नाम के युवक से हो गई। अमित दिल्ली में रहता है।
दोनों के बीच शादी की बात चलने लगी। इस दौरान आरोपी भोपाल पहुंचा और महिला को एक होटल में बुलाया और मुलाकात के दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस वाक्ये के बाद आरोपी अक्सर भोपाल आकर महिला के शादी का झांसा देते हुए साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपी अब शादी करने से मुकर गया है उसने महिला के साथ सभी संबंध तोड लिए हैं। मामले को लेकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS