जीरो वेस्ट होगा 15 लाख लोगों के इज्तिमा का समागम

जीरो वेस्ट होगा 15 लाख लोगों के इज्तिमा का समागम
X
राजधानी में पिछले 75 साल से हो रहे सालाना तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन इस बार भी जीरो वेस्ट होगा। जबकि चार दिनी इस आयोजन में करीब 15 लाख लोग एकत्रित होने का अनुमान लगाया जा रहा ह। कचरा कलेक्शन और आयोजन को जीरो वेस्ट बनाने के लिए बायो और कंपोस्ट यूनिट लगाई जा रही हैं, जहां निकलने वाले करीब 150 क्विंटल कचरे से गैस और खाद बनाई जाएगी।

डेढ़ सौ क्विंटल कचरे से बनाई जाएगी बायो गैस और कंपोस्ट खाद

तीन साल से नो-प्लास्टिक और नो-स्मोकिंग

भोपाल। राजधानी में पिछले 75 साल से हो रहे सालाना तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन इस बार भी जीरो वेस्ट होगा। जबकि चार दिनी इस आयोजन में करीब 15 लाख लोग एकत्रित होने का अनुमान लगाया जा रहा ह। कचरा कलेक्शन और आयोजन को जीरो वेस्ट बनाने के लिए बायो और कंपोस्ट यूनिट लगाई जा रही हैं, जहां निकलने वाले करीब 150 क्विंटल कचरे से गैस और खाद बनाई जाएगी। इसके लिए गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करना पड़ेगा। ऐसा होने पर स्वयंसेवी संस्था और जिला प्रशासन के सहयोग से इज्तिमा प्रबंध कमेटी जुट गई ह।

इस बार जिला पंचायत इस आयोजन में सहयोग कर रही ह, जबकि इसके पहले नगर निगम इंतजामों को जुटाता था। यहां लाखों लोगों की मौजूदगी से निकलने वाले कचरे से बदबू के हालात बनते हैं। साथ ही इसको ट्रांसपोर्ट करने में भी समय और धन खर्च करना पड़ता है। जिसको देखते हुए प्रबंध करके इस कचरे को आयोजन स्थल पर ही खत्म किया जा सकता है। जिसके लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत से डस्टबीन और कुछ वॉलेंटियर्स की मांग की गई है। ये प्रशिक्षित वोलेंटियर्स निकलने वाले कचरे को हर घंटे हटाते रहेंगे। इज्तिमा खत्म होने के बाद तीन दिन के भीतर इस सारे कचरे का डिस्पोजल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले तीन साल से इज्तिमगाह पर जीरो प्लास्टिक की व्यवस्था लागू है।

क्लीन और ग्रीन इज्तिमा

संभाग कमिश्नर मालसिंह भयड़िया ने इस बार होने वाले इज्तिमा को लेकर 'क्लीन और ग्रीन' इज्तिमा करवाने में सभी को सहयोग करने की बात कही ह। इस इज्तिमा में उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की जाएंगी, जो उदाहरण बनंगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं।

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान सुरक्षा इंतजाम चौकस रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इज्तिमगाह के आसपास लगने वाले फूडजोन, पार्किंग स्थल पर इससे निगरानी रखी जाएगी। करीब 150 सीसीटीवी कैमरे और 10 से ज्यादा वॉच टॉवर इज्तिमागाह पहुंचने और निकासी के रास्तों पर लगाए जाएंगे।

Tags

Next Story