पंजाब के जालंधर में कोरोना विस्फोट, महिला डॉक्टर समेत 55 लोग हुए संक्रमित

पंजाब के जालंधर में कोरोना विस्फोट, महिला डॉक्टर समेत 55 लोग हुए संक्रमित
X
पंजाब के कई शहरों में कोरोना के संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मरीजों का रोजाना बढ़ी तादाद में इजाफा होता जा रहा है। वहीं जालंधर के अस्पताल में सोमवार को कोरोना ने हड़कंप मचा दिया। यहां जिले में 55 नए कोरोना के केस सामने आए। इसमें जालंधर के एक अस्पताल की महिला डॉक्टर भी शामिल है।

जालंधर। पंजाब के कई शहरों में कोरोना के संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मरीजों का रोजाना बढ़ी तादाद में इजाफा होता जा रहा है। वहीं जालंधर के अस्पताल में सोमवार को कोरोना ने हड़कंप मचा दिया। यहां जिले में 55 नए कोरोना के केस सामने आए। इसमें जालंधर के एक अस्पताल की महिला डॉक्टर भी शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 1272 पहुंच गई है। वहीं सोमवार को 439 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।

बता दें कि रविवार को कोरोना के 33 पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 529 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने 242 और लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की पुष्टि के लिए भेजे हैं जबकि विभाग को अभी 662 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की परिशानियां बढ़ा दी हैं। यहां अब तक 1272 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Tags

Next Story