Punjab: पति का कत्ल कर महिला ने घर में दफनाया शव, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Punjab: पति का कत्ल कर महिला ने घर में दफनाया शव, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
X
पंजाब की एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में ही दफना दिया। किसी को उस पर शक नहीं हो, लेकिन एक माह बाद इस हत्या से पर्दा उठ गया। पढ़िये पूरा मामला...

पंजाब के सुनाम के बख्शीवाला गांव में एक महिला ने अपने ही पति का कत्ल कर दिया और पुलिस के डर से शव को घर में ही दफना दिया। किसी को महिला पर शक नहीं हुआ। महिला ने खुद से पुलिस में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी और बीच-बीच में पुलिस थाने जाकर पति के बारे में पूछती रही। आखिरकार एक महीने बाद इस रहस्य से पर्दा उठ ही गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब एक महीने पूर्व सुनाम के बख्शीवाला गांव की एक महिला ने 27 अक्तूबर को अपने प्रेमी सुरजीत सिंह के साथ मिलकर उसके पति अमरीक सिंह की हत्या की थी। इसके बाद घर में शौचालय के लिए बने गहरे गड्ढे में शव दफना दिया था।। पुलिस के डर से महिला ने अपने पति के शव को अपने ही घर के कच्चे फ्लश टैंक में दफना दिया था। करीब एक महीने तक महिला उसी घर में बच्चों के साथ रह रही थी और रोजाना खाना भी वहीं बन रही थी, जहां लाश दफन थी। महिला के ऊपर किसी को शक नहीं हो, इसके लिए उसने 20 नवंबर को खुद से थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जब कोई व्यक्ति महिला से उसके पति के बारे में पूछा करता तो महिला पति के शोक में रोने का नाटक करते हुए बताती कि उसका पति कहीं गुम हो गया है।

महिला ने कबूल किया जुर्म

पुलिस लगातार मामले की तफ्तीश करने में जुटी थी। इस दौरान पता चला कि महिला का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता था और किसी से अवैध संबंध भी चल रहा था। महिला को जब पता चला कि वह पुलिस की गिरफ्त में आ सकती है तो उसने ग्राम सरपंच से मदद मांगी। ग्राम सरपंच ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर महिला और ऊसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसने खुलासा किया कि उसने यह वारदात 27 अक्टूबर को की थी। उसने पति को खाने में नींद की दवा मिलाकर खिला दी। फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर करके शव दफना दिया। पुलिस अब शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। शव की तलाश जारी है।

Tags

Next Story