Amritsar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले GNDU में लगे खालिस्तान समर्थित पोस्टर, जांच शुरू

पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में एक नया मामला सामने आया है। आज देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अमृतसर दौरा है। इससे पहले अमृतसर में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे पोस्टर सामने आए हैं। इसके बाद प्रशासन ने इन खालिस्तानी नारे लगे पोस्टर को उतार दिया।
यह पोस्टर लिखे नारे सामने आने के बाद से वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह सब जब हुआ है ,जब राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अमृतसर दौरे पर आने वाली हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि कुछ समय बाद यहां पर जी-20 की बैठक होनी है। दरअसल, पंजाब में पिछले काफी समय से खालिस्तान की मांग को लेकर बवाल मच रहा है। हाल में वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अजनाला के पुलिस थाने पर घेराव किया था, जिसके बाद पुलिस को लवप्रीत को छोड़ना पड़ा था।
पुलिस ने की जांच शुरू
अब अमृतसर में जीएनडीयू में लगे इन पोस्टरों से फिर से बवाल की आशंका है। ऐसे में इस पोस्टर के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। साथ ही, इस मामले पर डीसीपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि खालिस्तानी पोस्टर लगाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले की तहकीकात की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
कनाडा में बैठे गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली जिम्मेदारी
कनाडा में बैठे गुरपतवंत ने यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तानी समर्थित पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि हम पंजाब को अलग करना चाहते हैं और पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। गुरपतवंत सिंह ने कहा कि सिख नौजवानों ने यह पोस्टर लगाए हैं।
राष्ट्रपति का अमृतसर दौरा
राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू का अमृतसर में यह पहला दौरा है। इस दौरान वह श्री हरमंदिर साहिब जी में माथा टेकेंगी और जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ में भी माथा टेकने जाएंगी। इसको देखते हुए कई मार्गों के रूट में परिवर्तन कर दिया गया है। लोगों और वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एक खाका तैयार किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए पंजाब के सीएम भंगवत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मौजूद रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS