Assembly Election Result 2022 : पंजाब चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार, सीएम चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) में कांग्रेस (Congress) को मिली हार के बाद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। चन्नी ने बताया मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक रहने के लिए कहा। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) में आप आदमी पार्टी (AAP Aadmi Party) ने कांग्रेस को बुरी तरह से पछाड़ दिया है। कांग्रेस पार्टी के धुरंधर उम्मीदवार आप पार्टी के प्रत्याशी के सामने टिक नहीं पाए। वही खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ((Charanjit Singh Channi) भी को करारी हार का सामना करना पड़ा। वह दोनों सीट (भदौड़ और चमकौर साहिब) से चुनावी मैदान में उतरे थे।
यहां आप पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu) भी चुनाव हार गए है। सिद्धू को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने भी हराया था। चन्नी सरकार के ज्यादातर मंत्री चुनाव में हार गए है।
उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी (OP Soni) को भी हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी को चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है। आप पार्टी ने कुल 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें पर जीत दर्ज की है, तो वही कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई है। बता दें पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में कांग्रेस (congress) ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं अकाली दल (Akali Dal) को चार सीटें मिली हैं थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS