पंजाब में छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या मामला : भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, जावड़ेकर बोले- पीड़िता के परिवार से मिलने क्यों नहीं गए

पंजाब में छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या मामला : भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, जावड़ेकर बोले- पीड़िता के परिवार से मिलने क्यों नहीं गए
X
पंजाब में छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। यह मामला पूरे देश में सुर्खियां बटौर रहा है। वहीं इस मामले में राजनीति भी सरगर्म हो गई है। इसी को लेकर भाजपा सरकार कांग्रेस पर प्रहार कर रही है।

पंजाब में छह वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। यह मामला पूरे देश में सुर्खियां बटौर रहा है। वहीं इस मामले में राजनीति भी सरगर्म हो गई है। इसी को लेकर भाजपा सरकार कांग्रेस पर प्रहार कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विपक्षी दल के नेताओं ने राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाद्रा से सवाल किया कि वे पीड़िता के परिवार से मिलने अभी तक क्यों नहीं गए। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में 'राजनीतिक दौरे' पर जाने का आरोप लगाया। जावड़ेकर ने सवाल किया कि दोनों नेताओं ने कांग्रेस शासित पंजाब और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों को लेकर भी वही प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, जो उन्होंने हाथरस मामले में दी थी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के हाथरस जाने का जिक्र करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा कि वे वहां 'तस्वीर खिंचवाने' गए थे। जावड़ेकर ने कहा कि बिहार के दलित प्रवासी परिवार की छह वर्षीय बेटी का पंजाब के टांडा में बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। हमारी पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय साम्पला ने परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस के किसी नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की। उन्होंने कहा कि वे (गांधी परिवार) वहां महिलाओं के खिलाफ ज्यादती को नहीं देख पाते, जहां उनकी (कांग्रेस) सरकार है। न तो राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी वहां गए और ना ही उनकी अध्यक्ष सोनिया गांधी का कोई बयान आया।

क्या है मामला?

हाथरस में एक दलित युवती का कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

Tags

Next Story