चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरेण खेर का विवादित बयान, जानें कब-कब रहा विवादों से पुराना नाता

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर शहर के किशनगढ़ में हाल ही में एक शिलान्यास समारोह के दौरान विवादित बयान दिया है। बीते बुधवार को खेर राम दरबार कॉलोनी में एक कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन करने गई थी। इस शिलान्यास के दौरान किरण खेर ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि दीप कॉम्प्लेक्स में एक भी बंदा मेरे को वोट न दे तो लानत है। उनको जाकर छित्तर फेरने चाहिए।
मंच पर मेयर और कमिश्नर भी थे मौजूद
किरण खेर के साथ मंच पर चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता और आयुक्त नगर निगम अनिंदिता मित्रा भी थे। जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया। किरण खेर चंडीगढ़ में डीप कॉम्प्लेक्स के निवासियों के लिए किए गए विकास कार्यों के बारे में बोल रही थीं। मंच पर मौजूद सभी व्यक्ति खेर की बातों पर हंसने लगे।
कांग्रेस पार्टी और आप ने किया विरोध
किरण खेर के द्वारा दिए गए विवादित बयान की जमकर आलोचना की गई है। इस दौरान कांग्रेस ने खेर पर जमकर निशाना साधा है। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा, किरण खेर नौ साल में पहली बार किशनगढ़ आई हैं। इन नौ वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। अब वह धड़ल्ले से वोट मांगना चाहती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी खेर के विवादित बयान का विरोध किया।
इससे पहले भी दिए हैं विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब किरण खेर को विवादित बयान के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा है। जून 2022 में, खेर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप पार्षदों को जानवर कह दिया था। उन्होंने चंडीगढ़ की पहली हाउस मीटिंग में आम आदमी पार्टी के सदस्यों के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि वे टेबल और शीशे तोड़ रहे थे। मैंने ऐसा जंगलीपाना कभी नहीं देखा। ऐसा लग रहा था जैसे वहां जानवर घूम रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS