पंजाब में घर किराए के बहाने चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़

पंजाब में वेश्यावृत्ति करने का मामला सामने आया है। यहां एक दंपती अपने घर किराए पर लगाने के बहाने देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर पर छापा मारा।
मौके पर से इस धंधे में शामिल 3 महिलाओं और 7 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, देह व्यापार में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। साथ ही लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि बरनाला थाना के गांव छीनीवाल खुर्द के एक घर में कमरे किराए पर लगाने के बहाने देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के मुताबिक, पुलिस उस घर में जाकर रेड मारी। जहां मौके पर से दंपती समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Also Read-राजस्थान में 67 नए केस, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के खिलाफ जागरुकता अभियान शुरू
जबकि देह व्यापार में शामिल हरजिंदर कौर ने बताया कि वह और उसका पति अक्सर बीमार रहता है। घर चलाने के लिए कोई नहीं है। इसलिए वह यह काम करने के लिए मजबूर थी। लड़के 500 रुपये का किराया देकर अपने साथ लड़कियों को लाया करता था।
इस मामले में एएसपी प्रज्ञा जैन ने कहा कि फिलहाल देह व्यापार में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS