गीजर की गैस चढ़ने से 21 साल के लड़के की बाथरूम में ही मौत

गीजर की गैस चढ़ने से 21 साल के लड़के की बाथरूम में ही मौत
X
नूड़ के नजदीकी गांव मनौली में एक बहुत ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसको सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। मनौली सूरत गांव के एक घर में एक लड़के की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है।

बनूड़। बनूड़ के नजदीकी गांव मनौली में एक बहुत ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसको सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। मनौली सूरत गांव के एक घर में एक लड़के की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। इस लड़के की अपने घर के बाथरूम में लगे गीजर की गैस चढ़ने की वजह से मौत हो गई। मृतक लड़का बीए फर्स्ट ईयर का विद्यार्थी था। इस दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार गांव मनौली सूरत का सुखमन सिंह उर्फ मनी (21) पुत्र सुखवीरसिंह अपने घर में बने बाथरूम में नहाने गया था। गांव में सर्दी की दस्तक की वजह से उसने गैस वाले गीजर में पानी गर्म किया। जब बहुत देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने उसे आवाज दी। तब भी अन्दर से किसी भी तरह की कोई हरकत नहीं हुई। जब बहुत देर तक अन्दर से आवाज नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। जब उन्होंने सुखमन को अंदर बेहोश देखा तो वह घबरा गए और तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोग सदमे में

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में गम का माहौल है। जवान लड़के को खो देने की वजह से वह सदमे में हैं। अपने जवान बेटे की मौत के बाद माता-पिता को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा है।

Tags

Next Story