बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंचा बीएसएफ का जवान, पाक रेंजर्स ने किया गिरफ्तार, बढ़ा तनाव

पंजाब में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात भारतीय आर्मी का एक जवान कोहरे के कारण जीरो लाइन नहीं देख सका। इसके चलते वो पाकिस्तान की सीमा में घुस गया। उसके पाकिस्तान पहुंचते ही पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी रेंजर्स से बात कर जवान को लौटाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। ऐसे में तनाव बना है। बता दें कि सात दिन पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, तब भी पाक रेंजर्स को भारतीय जवान को लौटाने के लिए काफी दबाव बनाना पड़ा था।
क्या है पूरा मामला?
मीडियाा रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह की है। ठंड के कारण बॉर्डर पर काफी कोहरा था। BSF के फिरोजपुर सेक्टर में हर सुबह अबोहर एरिया में भारतीय जवान रूटीन सर्च करते हैं। बीते दिन भी रोज की तरह जवान अबोहर एरिया में फेंसिंग के पार पड़ने वाले भारतीय इलाके में रूटीन सर्च कर रहे थे। इस दौरान एक जवान धुंध के कारण जीरो लाइन नहीं देख सका और पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। धुंध होने के कारण बाकी जवानों को पता ही नहीं चल सका कि उनका एक साथी लापता है। गश्त के बाद जब जवानों की हाजिरी ली गई तो एक जवान कम मिला। इसके चलते हड़कंप मच गया। जब कहीं भी जवान का पता नहीं चला तो पाक रेंजर्स से संपर्क साधा गया। पाक रेंजर्स ने भारतीय जवान की गिरफ्तारी की बात कही। भारतीय सेना के अधिकारियों ने पाक रेंजर्स से उनका जवान लौटाने को कहा, लेकिन वो नहीं माने। अभी तक इस जवान को छुड़वाने का प्रयास जारी है।
एक सप्ताह में यह दूसरी घटना
पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके पाक में जवान के पहुंचने की घटना एक सप्ताह में दूसरी बार है। तब भी पाक रेंजर्स ने भारतीय जवान को लौटाने में आनाकानी की थी, लेकिन कई दौर की फ्लैग मीटिंग्स के बाद आखिकार वो भारतीय जवान को लौटाने के लिए तैयार हो गए थे। हालांकि इस बार पाक रेंजर्स ने साफ इनकार कर दिया है कि उसे पाक सीमा में घुसने के चलते गिरफ्तार किया गया है, लिहाजा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इस बारे में भारतीय सेना की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
इस वजह से हो जाती है गलती
भारत ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 12 फुट ऊंची फेंसिंग लगा रखी है ताकि घुसपैठ न हो सके। इस फैंसिंग को बॉर्डर से भारतीय सीमा के भीतर ही लगाया गया है। फैंसिंग के पार भी भारत का हिस्सा है। यहां खेतों में काम करने के लिए किसान और मजदूर फैंसिंग के पार जाते हैं। इन्हें भारतीय सेना की ओर से विशेष कार्ड दिए जाते हैं। भारत और पाक के बीच सफेद लाइन खींची है, जो बॉर्डर दर्शाती है। यह दूसरी घटना है, जब धुंध के कारण भारतीय जवान सीमा पार कर गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS