AAP विधायक की गिरफ्तारी के बाद बोले CM भगवंत मान, पंजाब सरकार में किसी भी भ्रष्ट नेता को नही बख्शा जाएगा

आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह फैलने के कुछ घंटों के बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को बिना किसी का नाम लिए ट्विटर पर कहा कि उनकी सरकार किसी भी रूप में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेगी। पंजाब के लोगों का विश्वास, आशा और प्यार मुझे बनाए रखता है। लोगों के कर के पैसे खाने वालों पर किसी भी प्रकार की कोई दया नहीं की जाएगी। कानून की नजरों में सब बराबर है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पहले भी सार्वजनिक रूप से बार-बार कहा था कि भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त पाए जाने पर उनकी सरकार किसी मंत्री या उनके सहयोगी को नहीं बख्शेगी।
क्या है मामला
पंजाब के बठिंडा देहात से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अमित रतन को सरपंच से 4 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने फिलहाल गिरफ्तारी की बात को सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया है। इस संबंध में पंजाब के सीएम ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विपक्ष के दबाव के बाद गिरफ्तारी
पंजाब के सीएम भगवंत मान पर अमित रतन को गिरफ्तार करने के लिए विपक्ष द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। जिसके चलते इस कार्रवाई को विजिलेंस की टीम ने अंजाम दिया। इस गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भ्रष्ट विधायक को सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा पिछले सप्ताह रिश्वत लेते पकड़े जाने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। इसके साथ ही बादल ने कहा कि शिअद चाहती है कि इस विधायक को विधानसभा के अयोग्य करार दे दिया जाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS