कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पड़ा दिल का दौरा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इस समय पंजाब में है। इस बीच यात्रा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह (Santokh Singh Passes Away) का पंजाब में यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लुधियाना के पास चल रही यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संतोख सिंह ने 2014 और 2019 में जालंधर संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता था। इस बड़ी घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया है। कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह पंजाब के जालंधर से लुधियाना पहुंचे थे। वह राहुल गांधी के साथ यात्रा कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। उनको तेज पसीना आया और वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संतोख सिंह को फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को हुआ था। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से संसदीय चुनाव लड़ा था। और जीत भी दर्ज की थी। इसके अलावा वह 2019 में भी लोकसभा सांसद रहे। अभी उनका संसदीय कार्यकाल जालंधर लोकसभा सीट से चल रहा था। वही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। और उनके परिवार को दुख सहन करने शक्ति दें।
ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਜੀ ਦੀ ਬੇਵਕਤੀ ਮੌਤ ਦਾ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ..ਪ੍ਵਮਾਤਮਾ ਵਿੱਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਸਕੂਨ ਬਖ਼ਸ਼ੇ ..ਵਾਹਿਗੁਰੂ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 14, 2023
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
Deeply shocked and saddened to learn about the untimely passing away of our MP, Shri Santokh Singh Chaudhary.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 14, 2023
His loss is a great blow to the party and organisation.
In this hour of grief, my heart goes out to his family, friends and followers.
May his soul rest in peace.
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS