चंडीगढ़ में अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदा कोरोना पॉजिटिव, मौत

चंडीगढ़। पंजाब कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं चंडीगढ़ में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। चंडीगढ़ के हालातों ने प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ा रखी है। यहां पिछले 24 घंटे में 38 नए केस सामने आए हैं, वहीं दो और लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1117 हो गई है। शहर में बढ़ते आंकड़ों ने सरकार के सभी इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं चंडीगढ़ से आ रही एक खबर ने इन दिक्कतों को और बढ़ा दिया है और साथ ही अस्पतालों के इंतिजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक कोरोना के मरीज ने अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उक्त मरीज 31 से सरायं वार्ड में भर्ती था। उसकी 1 अगस्त को ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके परिवार में 9 और लोग उसके संपर्क आए थे। जिनकी जांच के नमूने टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।
शहर में रविवार तक 14493 मरीजों के नमूनों की जांच की गई है। चंडीगढ़ में अब तक 20 मरीज घातक कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। वहीं 69 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या जुलाई में तेजी से बढ़ी है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मरीज जिसने अस्पताल से कूदकर अपनी जान दे दी उसके परिवार के दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना वॉजिटिव आ चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS