Coronavirus: पंजाब आ रहे लोगों को मोबाइल में करना होगा कोवा एप पर रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं होगी एंट्री

Coronavirus: पंजाब आ रहे लोगों को मोबाइल में करना होगा कोवा एप पर रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं होगी एंट्री
X
प्रतिदिन अन्य प्रदेशों से हजारों की तादाद में लोग पंजाब आ रहे हैं। जिसके बाद पंजाब सरकार ने अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों को अब पंजाब में आने के से पहले कोवा एक पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

जालंधर। प्रतिदिन अन्य प्रदेशों से हजारों की तादाद में लोग पंजाब आ रहे हैं। जिसके बाद पंजाब सरकार ने अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों को अब पंजाब में आने के से पहले कोवा एक पर अपना पंजीकरण कराना होगा। और अपने स्वास्थ्य की अपडेट 14 दिन तक प्रतिदिन एप पर अपलोड करनी होगी। तथा विदेश से पंजाब आने वालों लोगों को सात दिन किसी अस्पताल में क्वारेंटाइन और इसके बाद अगले सात दिन तक होम क्वारेंटाइन होना होगा। वहीं अन्य प्रदेशों से पंजाब आने पर लोगों को 14 दिन के लिए सेल्फ क्वारेंटाइन होना होगा और अपने स्वास्थ्य की रिपोटे प्रतिदिन 112 पर देनी होगी या कोवा एप पर अपलोड करनी होगी।

पंजाब सरकार ने हाई रिस्क जोन और अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों के लिए अब सख्ती बढ़ा दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने भारत सरकार द्वारा घरेलू यात्रियों के लिए घरेलू एकांतवास की जगह स्व-निगरानी के विचार से सहमति न इसे रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी वाहन को पंजाब कोविड हेल्पलाइन पर पंजीकरण कराए बिना प्रदेश में एन्ट्री नहीं करने दी जाएगी।

राज्य कोविड-19 कंट्रोल रूम की तरफ से शुक्रवार को जारी निर्देशों के अनुसार अब सात तारीख के बाद पंजाब में आने वाले हर व्यक्ति को कोवा एप पर अपना पंजीकरण कराना होगा। ये नियम पंजाब आने वाले सभी व्यक्तियों पर लागू होंगे। चाहें वो व्यक्ति पंजाब के ही निवासी क्यों ना हों। पंजीकरण से जारी बारकोड वाहन स्क्रीन पर न लगाए जाने पर पंजाब में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।


Tags

Next Story