पंजाब में बदमाशों ने बंदूक की नौक पर कार लूटी, पूलिस ने पूरे जिले को किया हाई अलर्ट

चंडीगढ़। पंजाब में अकसर बदमाशों द्वारा लूट की वरदातें सुखिर्यों में आती रहती हैं। यहां एक और घटना अंजाम दी गई है जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने जिले को हाई अलर्ट पर रखा है। यहां पंजाब के गुरदासपुर जिले में तीन लोगों द्वारा बंदूक की नोक पर कार हाइजैक करने की घटना के बाद पड़ोसी राज्यों में पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बरियार बाईपास के पास एक सफेद रंग की वर्ना कार को रोका और हवा में गोलीबारी करने के बाद वाहन छीन लिया। यह घटना शुक्रवार की शाम की है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना के संबंध में आतंकवादी एंगल की संभावना से इनकार किया है। वहीं पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने जम्मू और हिमाचल प्रदेश में अपने समकक्षों को लिखे पत्र में उन्हें राज्य में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। हाल ही में क्षेत्र में हुए दो बड़े आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसी इस घटना को गंभीरता से ले रही है। पाकिस्तान के आतंकवादियों ने साल 2016 में पंजाब के पठानकोट और साल 2015 में पड़ोसी गुरदासपुर जिले के दीनानगर शहर में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के ठिकाने पर हमला किया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बरियार बाईपास के पास एक सफेद रंग की वर्ना कार को रोका और हवा में गोलीबारी करने के बाद वाहन छीन लिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में लग गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS