Punjab: जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हथियार और मादक पदार्थ की तस्करी किया करते थे। आखिरकार पंजाब पुलिस ने गिरोह छह लोगों की गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी रूपनगर थाना पुलिस ने की है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।
12 पिस्तौल और 50 जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस ने बताया कि जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। मामले में पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीआईए टीम रूपनगर पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 12 पिस्तौल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी हथियार और मादक पदार्थ तस्करी का काम किया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS