पंजाब में अब चार साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाब में अब चार साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
पंजाब के बरनाला जिले में चार साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने बलात्कार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही के दिनों में बलात्कार की कई घिनौनी घटनाएं सामने आई हैं। होशियारपुर में छह साल की बच्ची के साथ रेप के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। जिसको लेकर राजनीति भी गरमा गई थी। वहीं अब एक और दिल दहला देने वाली घटना पंजाब के बरनालर जिले से सामने आई है। यहां चार साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने बलात्कार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बरनाला के गांव डंगढ़ में पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय लड़का बुधवार को कथित तौर पर बच्ची को अपने घर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भादसं की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण(पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। धनौला पुलिस थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि उसे बाद में किशोर अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच बरनाला के सिविल अस्पताल में करायी गई। जिला प्रमुख संदीप गोयल ने बताया कि जैसे ही पुलिस को छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली, पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी के वि़रुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। एस पी हैडक्वार्टर हरवंत कौर और सब इंस्पेक्टर राजपाल कौर की उपस्थिति में पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। वहीं पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भादसं की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण(पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story