Punjab Corona Updates : फिर से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, 1,045 नए मामले मिले

Punjab Corona Updates : फिर से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, 1,045 नए मामले मिले
X
पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। यहां संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस घातक बीमारी ने प्रदेश सरकार की चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है। इसे कोरोना वायरस के दूसरे चरण की लहर के तौर पर देखा जा रहा है।

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। यहां संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस घातक बीमारी ने प्रदेश सरकार की चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है। इसे कोरोना वायरस के दूसरे चरण की लहर के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं राज्य में पिछले दो दिनों में कोविड-19 संक्रमण से 30 और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,458 हो गई। वहीं कोविड-19 के 1,054 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,41,658 हो गई। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य विभाग के एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई। बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को आठ व्यक्तियों की मौत हुई जबकि 22 व्यक्तियों की मौत रविवार को हुई। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी कोविड-19 के 5,769 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसमें कहा गया है कि संक्रमण से ठीक होने के बाद 1,025 मरीजों को छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्याबढ़कर 1,31,431 हो गई। बुलेटिन में कहा गया है कि 18 गंभीर मरीज वेंटिलेटर पर जबकि 140 आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इसमें कहा गया है कि राज्य में अभी तक जांच के लिए 28,68,278 नमूने लिये गए हैं। बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस का ग्राफ एक बार से बढ़ रहा है। इससे पहले यहां स्थिति बहुत गंभीर हो गई थी। एक बार फिर से इस घातक बीमारी से लड़ना प्रदेश सरकार के लिए चुनौती साबित हो रहा है।

Tags

Next Story