बलविंदर सिंह मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पुलिस का दावा मर्डर के पीछे लव स्टोरी का बड़ा हाथ

शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। इस मर्डर के पीछे की कहानी को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस हत्या के पीछे एक लव स्टोरी का बड़ा हाथ है। इस खुलासे ने सबके होश उड़ा दिए हैं क्योंकि बलविंदर सिंह की मौत के पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी क्योंकि बलविंदर सिंह ने आतंक के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी थी। इसीलिए पुलिस इसे आतंकियों का बदला के तौर पर देख रही थी।
इस कत्ल की जांच की शुरुआत सीसीटीवी फुटेज से शुरू हुई जो पुलिस को कत्ल के समय मौके से मिली थी. उसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ी गई। पुलिस की टीम लुधियाना पहुंची वहां जिन दो युवकों का नाम सामने आया उनकी पड़ताल शुरू की गई तो पता चला उनका संपर्क जेल में बंद कुछ गैंगस्टर्स से हो गया था।
अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर की थी हत्या
बलविंदर सिंह की पिछले महीने तरनतारन में उनके घर पर ही अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कॉमरेड बलविंदर सिंह की मौत ने तरनतारन समेत पूरे पंजाब की पुलिस को हिला कर रख दिया था क्योंकि मामला एक शौर्य चक्र विजेता की हत्या से जुड़ा था। परिवार का दावा था कि कत्ल के पीछे आतंकियों का हाथ हो सकता है क्योंकि बलविंदर सिंह ने आतंक के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी थी।
पंजाब में जब आतंकवाद चरम सीमा पर था तो कॉमरेड बलविंदर सिंह ने आतंकियों का बहुत बहादुरी से मुकाबला किया था। उन पर करीब 20 बार बड़े हमले हुए और हर बार आतंकियों को खासा परेशान किया. बलविंदर सिंह ने हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लांचरों के साथ हमला करने वाले कई नामी आतंकियों को मार गिराया था, जिसके बदले उन्हें 1993 में राष्ट्रपति की ओर से शौर्य चक्र से नवाजा गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS