पंजाब में पुलिस कांस्टेबल नशा करते हुए गिरफ्तार, नौकरी से किया सस्पेंड

पंजाब में पुलिस कांस्टेबल नशा करते हुए गिरफ्तार, नौकरी से किया सस्पेंड
X
पंजाब के एक कांस्टेबल और उसके दो साथियों को हेरोइन पीते हुए तरसिक्का पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अमृतसर। पंजाब में नशा तस्करों का दायरा बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां नशा तस्कर खासकर युवा पीढ़ी इस लत के पीछे भागती नजर आ रही है। युवाओं के साथ साथ आजकल पुलिस के जवानों को भी यह लत खूब रास आती दिख रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक पुलिस कांस्टेबल नशे का सेवन करता पकड़ा गया है। शर्मानाक कर देने वाली इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब लोगों को सुरक्षा देने वाले ही ऐसे नशे का सेवन करते नजर आएंगे तो फिर आम जनता का क्या होगा? बीते कुछ दिन पहले भी पंजाब में पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए उससे सस्पेंड किया गया था। अब एक ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के एक कांस्टेबल और उसके दो साथियों को हेरोइन पीते हुए तरसिक्का पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नहर किनारे बैठ कर कर रहे थे नशा

अमृतसर देहाती के एसएसपी ध्रुव दहिया ने मामला ध्यान में आने के बाद कांस्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। तीनों लोग नहर के किनारे बैठ कर नशा कर रहे थे। उसके साथ पकड़े गए दो साथियों की पहचान जोबनजीत सिंह निवासी रसूलपुर कलां और चरनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस समय पकड़े गए आरोपियों से नशा तस्करों के बारे में जानकारी ले रही है। पंजाब में बढ़ता नशा अभी तक कई घरों को उजाड़ चुका है।

Tags

Next Story