पंजाब : प्रचंड जीत के बाद आप ने निकाला विजय जुलूस, भगवंत मान के साथ नहीं लेंगे 16 मंत्री शपथ

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में मत्था टेका। भगवंत मान ने एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodia) का स्वागत किया।
पंजाब: मुख्यमंत्री मनोनीत भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/4orJUjMyMU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2022
इस दौरान पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) भी मौजूद रहे। इसके बाद भगवंत मान और केजरीवाल ने अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर ( Durgiana Temple) में पूजा अर्चना की। फिर उन्होंने भारी मतों से पार्टी को जिताने के लिए जनता का आभार व्यक्त करने के लिए वे यहां रोड शो किया।
AAP's Punjab CM candidate Bhagwant Mann will take oath on March 16 at Khatkarkalan. 16 MLAs to take oath as ministers on a later date.
— ANI (@ANI) March 13, 2022
(file pic) pic.twitter.com/44Tf2gWjM2
इससे एक दिन पहले भगवंत मान ने दिल्ली पहुंचकर दोनों नेताओं से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि 16 विधायक बाद में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS