पंजाब के CM बने भगवंत मान, राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ, कई राजनेता रहें मौजूद

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हुआ। दोपहर 1:30 बजे भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
इस शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) में भगवंत मान सिंह के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ( Raghav Chadha) आदि कई बड़े नेता शामिल हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से विपक्ष के सभी राजनेताओं को न्योता भेजा गया है।
Bhagwant Mann sworn-in as the Chief Minister of Punjab, in Khatkar Kalan. pic.twitter.com/mrRVRNX9ab
— ANI (@ANI) March 16, 2022
जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह बादल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल है।
इस समारोह में विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma), राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) समेत कई फिल्मी हस्तियों के आने की उम्मीद थी, लेकिन किसी काम की वजह से शपथ समारोह कर्येक्रम में शामिल नहीं हो पाए। बात दें शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। शपथ समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव नवांशहर के खटकर कलां में किया गया।वही इससे पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को न्योता दिया था।
ਆਓ ਸਾਰੇ ਰਲ਼ ਕੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਸਿਰਜੀਏ, 16 ਮਾਰਚ, ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਖਟਕੜ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਦਾ ਤੁਹਾਨੂੰ ਸਭ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਦਿੰਦਾ ਹਾਂ। pic.twitter.com/xYBWeAXLLv
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 14, 2022
मान ने कहा 'मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम 16 मार्च को उनके सपने को साकार करेंगे। मान ने आगे कहा, 'मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी। मैं अपने भाइयों और दोस्तों से बसंती रंग की पगड़ी और बहनों को बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं। हम उस दिन खटकर कलां को 'बसंती' रंग में बदल देंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS