पंजाब : CM भगवंत मान के मंत्रिमंडल का हुआ गठन, 10 मंत्रियों ने ली शपथ

पंजाब : CM भगवंत मान के मंत्रिमंडल का हुआ गठन, 10 मंत्रियों ने ली शपथ
X
पंजाब चुनाव (Punjab Elections) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के दस मंत्रियों ने शनिवार को शपथ ली। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) और कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए।

पंजाब चुनाव (Punjab Elections) में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के दस मंत्रियों ने शनिवार को शपथ ली। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) और कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए।

चंडीगढ़ में राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह (oath taking ceremony) में मंत्रियों ने शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने शपथ दिलाई। राजभवन में चीमा और धालीवाल के अलावा आप विधायक डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ विजय सिंगला, लाल चंद कटारुचक, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिम्पा और हरजोत सिंह बैंस ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में मान के अलावा हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद थे। इस मौके पर मान की बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान भी मौजूद रहे। इससे पहले 17 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) समेत पंजाब के नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी।

प्रोटेम स्पीकर डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर (Dr Inderbir Singh Nijjar) ने विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आप नेता और हाल ही में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों (Punjab Assembly Elections) के लिए पार्टी के चेहरे भगवंत मान ने 16 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

हरपाल सिंह चीमा

दिरबा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार हरपाल सिंह चीमा विधायक बने है। चीमा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। यह आम आदमी पार्टी की शुरुआत से ही उससे जुड़े हुए है और साथ ही यह वकील भी है। उन्हें आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा दलित चेहरा माना जाता है।

कुलदीप सिंह

सात साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कुलदीप सिंह पहली बार अजनाला सीट से विधायक चुने गए है। कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। धालीवाल अपने गांव में हाशिम शाह के मेले का आयोजन करते रहे हैं जिसमें पंजाब के कलाकार भाग लेते थे।

डॉ. बलजीत कौर

डॉ. बलजीत कौर मलौत विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। यह आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा बलजीत कौर पेशे से एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं।

हरभजन सिंह ईटीओ

हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। हरभजन सिंह 2012 में ईटीओ बने और 2017 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

डॉ. विजय सिंगला

मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धू मूसेवाला को मात दे कर मानसा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए डॉ. विजय सिंगला वह पेशे से डेंटल सर्जन हैं।

लालचंद कटारुचक

पहली बार लालचंद कटारुचक भोआ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए है। वह लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं। लालचंद कटारुचक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोगिंदर पाल को हराकर जीत दर्ज की है।

गुरमीत सिंह मीत हेयर

गुरमीत सिंह मीत हेयर बरनाला से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। बी.टेक की पढ़ाई करने के बाद वे सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए। गुरमीत दिल्ली में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

हरजोत सिंह बैंस

हरजोत सिंह बैंस श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से विधायक हैं। हरजोत सिंह बैंस ने राणा केपी सिंह को हराया था, जो पिछली सरकार के दौरान पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष थे। लंदन में पढ़ाई करने वाले हरजोत सिंह वकील हैं। पिछली बार उन्होंने साहनेवाल से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

लालजीत भुल्लर

पट्टी विधानसभा सीट से लालजीत भुल्लर ने आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराया। कैरों पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दामाद हैं। लालजीत सिंह भुल्लर किसी समय कैरों के करीबी हुआ करते थे।

ब्रह्मशंकर जिम्पा

चन्नी सरकार के मंत्री सुंदर अरोड़ा को मात देकर ब्रह्मशंकर जिम्पा ने होशियारपुर सीट से जीत हासिल की. ब्रह्मशंकर अपना व्यवसाय करते हैं। छात्र जीवन से ही वे राजनीति में सक्रिय रहे।

Tags

Next Story