पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह हुए होम क्वारंटाइन, ये है मामला

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह होम क्वारंटाइन हो गए हैं। जानकारी मिली है कि उन्होंने सात दिनों के लिए खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर ने दी है।
इस वजह से हुए क्वारंटाइन
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह होम क्वारंटाइन हो गए हैं। उन्होंने सात दिनों के खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। जानकारी मिली है कि विधानसभा में उन्होंने दो विधायकों से मुलाकात की थी। इसके बाद वो दोनों नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
Punjab CM Captain Amarinder Singh has decided to go into 7-day self-quarantine, as per government protocol and the advice of his doctors, after two MLAs who met him in the Vidhan Sabha tested positive for #COVID19: Media Advisor to Punjab Chief Minister pic.twitter.com/MXMtr3Rh7n
— ANI (@ANI) August 28, 2020
जेईई और नीट पर उठाए थे सवाल
अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा था कि पंजाब में 23 विधायक और मंत्री कोरोना संक्रमित हैं। वहीं दो दिन बाद विधानसभा सत्र भी शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा था कि जब कोरोना से विधायक और मंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो छात्रों की जिंदगी कैसे सुरक्षित रह सकती है। ऐसे में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा कराना बिल्कुल सही नहीं है। बता दें कि अमरिंदर सिंह सरकार के 29 विधायक अभी तक कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS