पंजाब पुलिस का नशा करने वाला वीडिया वायरल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया सेवा से बर्खास्त

पंजाब पुलिस का नशा करने वाला वीडिया वायरल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया सेवा से बर्खास्त
X
पंजाब पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक का नशा करता हुआ वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडिया के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सख्त निर्देश के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक का नशा करता हुआ वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडिया के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सख्त निर्देश के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए कहा कि किसी भी कर्मी की ऐसी हरकत को कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कर्मी आपराधिक कृत्य पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के निर्देश पर तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. एच. निंबाले ने एएसआई जोरावर सिंह को बर्खास्त करने की अधिसूचना जारी की। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि वर्दी में अगर कोई कर्मी आपराधिक कृत्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो का गंभीर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने 'आस्क द कैप्टन फेसबुक लाइव सेशन' में कहा कि जांच के बाद उन्होंने एएसआई को बर्खास्त करने का निर्णय किया।

लाइटर और सिल्वर फॉयल की मदद से कर रहा था नशा

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जांच में प्रथमदृष्ट्या पाया गया कि तरनतारन के सराय अमानत खान थाने में पदस्थापित एएसआई लाइटर और सिल्वर फॉइल की मदद से नशा कर रहा था। वीडियो में भी वह ऐसा करते दिख रहा है। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री को महसूस हुआ कि एएसआई जोरावर सिंह को सेवा में बरकरार रखना और जारी रखना राज्य, पुलिस बल और आम लोगों के हितों के प्रतिकूल होगा। इसलिए उन्हें सेवा से बर्खास्त करना ही उचित है।

Tags

Next Story