Sidhu Moose Wala: जेल में सिद्धू मूसेवाला के आरोपियों के बीच हुई खूनी भिड़ंत, दो की मौत

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के प्रसिद्ध सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद आरोपियों के बीच गैंगवार देखने को मिला है। इस गैंगवार में दो गैंगस्टर की मौत हो गई है, वहीं एक गैंगस्टर बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल 2 आरोपियों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की जेल में अन्य कैदियों के साथ झड़प हुई थी। इसके कारण से कैदियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर कैदियों ने धारदार हथियार से मूसेवाला के आरोपियों पर हमला कर दिया। इससे दो आरोपियों मनमोहन सिंह मोहना और मनदीप तूफान की मौत हो गई जबकि बठिंडा निवासी केशव की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा संघर्ष में तीन-चार दूसरे कैदियों के घायल होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि जेल में मूसेवाला मर्डर में शामिल बदमाशों के 2 गुट बन गए थे। इसी कारण से लॉरेंस और जग्गू गैंग से जुड़े बदमाश आमने-सामने हो गए।
तरन तारन स्थित गोइंदवाल की केंद्रीय जेल के भीतर यह गैंगवार रविवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ है। दोनों पक्षों के बीच बातों-बातों में शुरू हुआ विवाद खूनी रूप धारण कर लिया। इसमें सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल 2 आरोपियों की मौत हो गई है।
गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान मारा गया। बठिंडा निवासी केशव और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया: डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों, पंजाब
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2023
डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने दी गैंगवार की जानकारी
डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच गैंगवार हुई। इसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई है। वहीं, बुरी तरह घायल बठिंडा निवासी केशव को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS