पंजाब : शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मार कर हत्या, परिवारवालों ने जताई आतंकी हमले की आशंका

पंजाब : शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मार कर हत्या, परिवारवालों ने जताई आतंकी हमले की आशंका
X
पंजाब में आंतकवाद दौर में आंतकवादियों का बहादुरी से सामना करने वाले शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह भिखीविंड की शुक्रवार की सुबह तरनतारन के भिखीविंड में स्थित उनके निवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

अमृतसर। पंजाब में आंतकवाद दौर में आंतकवादियों का बहादुरी से सामना करने वाले शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह भिखीविंड की शुक्रवार की सुबह तरनतारन के भिखीविंड में स्थित उनके निवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सुबह करीब सात बजे वह घर में थे। कुछ अज्ञात लोग घर में आए और पिस्टल के साथ हमला कर दिया। यह हमला आतंकी है या फिर कुछ और अभी तक पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सिंह की पत्नी जगदीप कौर ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे हुई कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुसे और बलविंदर सिंह पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। सिंह के भाई रंजीत सिंह ने दावा किया है कि हमले के पीछे आतंकवादी हो सकते हैं, हालांकि पुलिस ने अभी पक्के तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

1993 में बहादुरी के लिए शौर्यचक्र से किया गया था सम्मानित

बलविंदर सिंह अपनी बहादुरी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने आतंकवादियों से डट कर सामना किया था। उनकी बहादुरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी जीवन पर कई टेली फिल्में भी बनी थीं। आरएमपीआई की जिला कमेटी के सदस्य और कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के साथी रह चुके कामरेड बलविंदर पंजाब में बहादुरी के साथ आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए कामरेड बलविंदर सिंह भिखीविंड तथा उनके पूरे परिवार को साल 1993 में राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा द्वारा शौर्यचक्र से सम्मानित किया था।

Tags

Next Story