सिविल अस्पताल के एसएमओ की कोरोना से मौत, पिछले 10 दिनों से चल रहा था इलाज

अमृतसर। पंजाब में कोरोना वायरस का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। पिछले 15 दिनों में यहां मरनेवालों का आंकड़ा अन्य राज्यों के मुकाबले काफी बढ़ गया है। यहां संक्रमितों के कुल आंकड़े 50 हजार तक पहुंच गए हैं। इसी बीच अमृतसर से एक बड़ी खबर आई है। यहां सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ अरुण शर्मा की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। वह 54 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार बीते 10 दिनों से वह निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे जिस कारण उन्होंने आज सुबह आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार डॉ अरुण शर्मा का संस्कार दोपहर दो बजे शिवपुरी में होगा जिसमें खास रूप से स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी पहुंच रहे हैं।
कुछ दिन पहले ही उन्होंने अस्पताल से ही एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वह भंगड़ा डालते हुए दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। इस वीडियो को देखकर पंजाब सरकार के मंत्रियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनकी प्रशंसा की थी। डॉ शर्मा एक ईमानदार तथा मेहनती अधिकारी थे।
आंकड़ों पर गौर करें तो शनिवार को भी सबसे ज्यादा मरीज लुधियाना में 280 पाए गए। इसी तरह पटियाला में 190, जालंधर में 167, अमृतसर में 117, मोहाली में 110 और बठिंडा में 108 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उधर, बठिंडा में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के दफ्तर के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद इस दफ्तर को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसी तरह अमृतसर में एक न्यायिक अधिकारी, पठानकोट में सीआइए के एसएचओ और सेना के 38 जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS