जर्मनी में फ्लाइट से नीचे उतारे गए CM भगवंत मान, सुखबीर बादल बोले- इससे पंजाबी...

जर्मनी में फ्लाइट से नीचे उतारे गए CM भगवंत मान, सुखबीर बादल बोले- इससे पंजाबी...
X
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जर्मनी से लौट रहे थे। उन्हें आखिरी वक्त पर फ्लाइट छोड़नी पड़ी। क्योकि मान नशे में होने के कारण फ्रैंकफर्ट में विमान से उतरा गया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) एक हफ्ते के जर्मनी के दौरे (Germany tour) पर थे, जहां से वह रविवार देर रात लौटे हैं। लेकिन उनके लौटने से पहले ही एक विवाद छिड़ गया है। यह दावा किया जा रहा है कि फ्रैंकफर्ट से उन्हें जिस विमान से दिल्ली आना था, उससे भगवंत मान को उतार दिया गया था और उन्हें रविवार को दूसरी फ्लाइट से आना पड़ा। हालांकि पंजाब सरकार (Punjab Government) के अधिकारियों ने इन दावों को ख़ारिज कर दिया हैं।

अधिकारियों की तरफ से कहा गया हैं कि भगवंत मान की तबीयत ठीक नहीं थी। इस वजह से उन्होंने खुद फ्लाइट नहीं ली और फिर बाद में आने का फैसला किया। इसके बाद से विमान से नीचे उतरने का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। सभी विपक्षी दल मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवल (Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा हैं। वही शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने ट्वीट कर कहा इस विमान के यात्रियों द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी परेशान करने वाली है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा की फ्लाइट (Lufthansa flight) से इसलिए उतारा गया क्योंकि वह नशे में थे। इस वजह से फ्लाइट 4 घंटे लेट हो गई। वही उन्होंने अन्य ट्वीट में लिखा हैं कि हैरान करने वाली बात यह है कि इन खबरों पर पंजाब सरकार खामोश है। इस मुद्दे पर सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम केजरीवाल (CM Arvind) को सफाई देनी चाहिए।

भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। अगर उन्हें विमान से उतारा गया तो भारत सरकार को इस बारे में जर्मन सरकार से बात करनी चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा, 'हमारे राजनीतिक विरोधियों का डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट ऐक्टिव हो गया है और हमारे सीएम को बदनाम कर रहा है। वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि भगवंत मान पंजाब में निवेश लाने की कोशिश कर रहे हैं।

सीएम अपने शेड्यूल के मुताबिक ही लौटे हैं। वह रविवार रात को लौटे है और दिल्ली आ चुके है। भगवंत मान पत्नी और अपने अधिकारियों के साथ कैब से फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन कुछ समय बाद भारतीय वाणिज्य दूतावास ने फिर से कैब कर्मचारियों से कहा कि वे भगवंत मान को हवाई अड्डे से वापस लाएं क्योंकि वह विमान में सवार नहीं हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के नेताओं और पंजाब सरकार (Punjab Government) के अधिकारियों ने कहा है कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) की तबीयत बिगड़ बात कही हैं। लेकिन एक वेबसाइट ने एक सह-यात्री के हवाले से लिखा हैं, ''मुख्यमंत्री नशे में थे और उनकी हालत स्थिर नहीं थी। भगवंत मान अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें चढ़ाने की कोशिश की थी।

Tags

Next Story