12 वर्षीय लड़की का दो नाबालिगों ने स्कूल में किया रेप, नौ महीने बाद राज खुला तो हैरान हो गए लोग

12 वर्षीय लड़की का दो नाबालिगों ने स्कूल में किया रेप, नौ महीने बाद राज खुला तो हैरान हो गए लोग
X
राजस्थान के बाल कल्याण समिति के प्रमुख धनपत गुर्जर ने कहा कि रविवार रात को लड़की के माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि लड़की और उसका बच्चा दोनों ठीक हैं।

जोधपुर। राजस्थान (Rajasthan) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दो नाबालिग लड़कों (minor boys) ने 12 वर्षीय एक लड़की से उसके स्कूल में बलात्कार (Rape) किया है और उसने जोधपुर के अस्पताल (Jodhpur hospital) में बच्चे को जन्म दिया है। राजस्थान के बाल कल्याण समिति (child welfare committee) के प्रमुख धनपत गुर्जर ने कहा कि रविवार रात को लड़की के माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि लड़की और उसका बच्चा दोनों ठीक हैं। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे बालेसर अनुमंडल में उनके गांव के पास स्थित एक अस्पताल ले गए थे।

अस्पताल में गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद, लड़की के माता-पिता चाहते थे कि डॉक्टर वहां उसका गर्भपात (abortion) कर दें, लेकिन स्थानीय अस्पताल ने मामले को बहुत जटिल पाया और मामले को जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया और पुलिस को भी सूचित किया। CWC के प्रमुख ने कहा कि जोधपुर अस्पताल में लड़की ने पुलिस और डॉक्टरों को बताया कि स्कूल में दो लड़कों ने उसके साथ रेप किया था।

पुलिस ने साधी चुप्पी

वहीं इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है, लेकिन विभाग के सूत्रों ने कहा कि लड़की ने जिन दो लड़कों का नाम लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद CWC के सदस्यों ने सोमवार को लड़की और उसके माता-पिता से मुलाकात की और मामले में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और उसकी अध्यक्ष संगीता बेनीवाल भी लड़की और उसके माता-पिता से मिलने के लिए अस्पताल में जाएंगी।

Tags

Next Story