राजस्थान फिर हुआ शर्मसार : 14 साल की बच्ची के साथ दरिंदे ने की सारी हदें पार, रेप कर बुरी तरह पीटा और फिर...

दौसा। बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाओं के लिए शर्मसार हो चुके राजस्थान में दरिंदगी की एक और घटना सामने आई है। इस घटना को सुन आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। राजस्थान के दौसा में महज 14 साल की बच्ची को दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। यह वो उम्र है जब बच्चे अपने बचपन में ही मगन होते हैं। यह बच्ची हर रोज की तरह अपने छोटे भाई को ट्यूशन छोड़कर वापस लौट रही थी तभी उसका अपहरण कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है यह दरिंदगी करने वाला कोई नहीं बल्कि उसका कोई करीबी जानकारी ही बताया गया है और शहर छोड़कर भागने से पहले ही पुलिस ने आरोपी को बदोच लिया है।
अकेला देख अपने साथ सूने मकान में ले गया
यह झिकझोड़ देनेवाला राजस्थान दौसा से सामने आया है। मामला महिला थाने में दर्ज कराया गया है और घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र है। पुलिस ने बताया कि 14 साल की बच्ची गुरुवार शाम अपने छोटे भाई को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी। वापस आते समय उसे घर के नजदीक ही रहने वाला एक युवक मिला। उसने जबरन बच्ची का हाथ पकड़ लिया और घर छोड़ने की जिद करने लगा। बच्ची ने मना किया लेकिन वह नहीं माना और बच्ची को जबरन अपने साथ ले गया। तंग गलियों से बच्ची को ले जाता हुआ वह एक सूने मकान में पहुंचा और वहां पर बच्ची के साथ दरिंदगी की इस घटना को अंजाम दिया।
बच्ची की हालत गंभीर
गंभीर हालत में जब बच्ची अपने घर पहुंची तो उसने पूरी आप-बीती अपने परिवार वालों को बताई। उसने बताया कि आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा और कई जगहों पर काटा भी। उसके साथ गंदा काम किया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। बच्ची के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देर रात बच्ची का मेडिकल कराया गया। उसे दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS