35 साल की मामी को हुआ 17 साल के भांजे से प्यार, गुपचुप की शादी तो मचा बवाल

35 साल की मामी को हुआ 17 साल के भांजे से प्यार, गुपचुप की शादी तो मचा बवाल
X
राजस्थान ने चुरू में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आय है। 35 साल की मामी को अपने 17 साल के भांजे से प्यार हो गया।मामला खुलने के बाद बबाल मच गया है।

आपने अक्सर फिल्मों में ये डायलॉग जरुर सुना होगा, प्यार अंधा होता है। ऐसा ही एक अनोखा मामला राजस्थान (Rajasthan) के चुरू (Churu) जिले में देखने को मिला है, जिसे सुन आप भी बोलेंगे, प्यार वाकई में अंधा ही होता है। यहां की एक 35 साल की विवाहित महिला को 17 साल के एक नाबालिग भांजे से प्यार हो गया। जिसके बाद महिला ने अपने पति को बिना तलाक दिए ही गुपचुप युवक से शादी कर ली। लड़का रिश्ते में महिला का भांजा लगता है। मामले को सुनने के बाद हर कोई हैरान है। पति ने इसको लेकर सदर थाने में शिकायत भी दी है।

क्या है पूरा मामला

मामला राजस्थान के चुरू जिले के बीनासर का है। यहां रहने वाले विजयपाल नायक की शादी 10 साल पहले नेशल की रहने वाली पूनम के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। विजयपाल के कारंगो निवासी नाबालिग भांजे का उनके घर आना जाना था। दोनों मामी-भांजे आपस में खूब हंसी-मजाक भी करते थे, लेकिन पारिवारिक रिश्ता होने की वजह से किसी को कोई शक नहीं हुआ। इसी बीच मामी-भांजे के बीच नजदीकियां बढीं और मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। दोनों ने साथ रहने का फैसला करते हुए गुपचुप शादी भी कर ली। शुरुआत में इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। बाद में पूनम ने विजयपाल को अपनी शादी के बारे में बताया। जिसको सुनकर विजयपाल के पैरों तले जमीन खिसक गई।

समझाने पर भी नहीं मानी, खाईं साथ जीने-मरने की कसमें

मामले के बारे में जब पूनम के परिवार और मायके वालों को पता चला तो हर कोई हैरान रह गया। सभी ने पूनम को समझाने का भी प्रयास भी किया, लेकिन पूनम नहीं मानी। उसने सबको साफ़-साफ़ कह दिया कि उसका भांजे पर दिल आ गया है। वो अब जिएगी तो उसी के साथ और मरेगी तो उसी के साथ। दोनों ने शादी भी इसीलिए की है। महिला ने विजयपाल के साथ जाने से साफ मना कर दिया।

कानूनी तौर पर भी गलत है रिश्ता

विजयपाल ने इस मामले में सदर थाने में शिकायत भी दी है। उसने बताया कि पूनम ने उसे तलाक दिए बिना ही उसके भांजे से शादी की है। उसका भांजा अभी नाबालिग है, जोकि 17 साल का है। इसलिए कानूनी तौर पर ये रिश्ता गलत है। उम्र में इतना फासला और पारिवारिक रिश्ता होने के कारण लोग सामाजिक तौर पर भी इस रिश्ते को गलत बता रहे हैं।

Tags

Next Story