राजस्थान में आरोपियों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जलाया जिंदा, हुई मौत

राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भरतपुर जिले के एक गांव में अपने हक के पैसों की मांग पर कुछ आरोपियों ने मिलकर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ंमहिला को जिंदा जला दिया।
इससे महिला की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की रूपवास नगर की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात मृतक महिला अपने मकान के निर्माण में दिए 15,000 एंडवास की मांग पर चार आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ पहले मारपीट की, फिर किरोसिन का तेल डालकर महिला को जिंदा जला दिया।
हालात को देखते हुए महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को महिला की मौत हो गई। महिला के भाई नारायण सिंह ने इस घटना के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस घटना के तहत सभी फरार आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी।
इस घटना पर थाना अधिकारी दीपक ओझा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ंसर्वेश बिजलीघर कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने अपने मकान निर्माण को पूरा के लिए सुरेश कुशवाह को 15 हजार रुपए एडवांस में दिए थे।
जब सुरेश ने समय पर काम पूरा नहीं किया तो सर्वेश ने दिए पैसे को वापस करने को कहा। इस बात पर शुक्रवार की रात को सुरेश अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुंच गया। जहां महिला के साथ मारपीट कर जिंदा जला दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS