बकरी चराने गई नाबालिग लड़की के साथ 40 साल के शख्स ने किया बलात्कार और फिर ...

जयपुर। राजस्थान में रेप के मामले कम होने के बजाए बढ़ते ही जा रहे हैं। रेप जैसी घिनौनी घटनाओं के लिए बदनाम हो चुके राजस्थान में दरिंदों के हौंसले बुलंद हैं और वह मासूम बच्चियों व महिलाओं को अपनी हवस का शिकार खुले आम बना रहे हैं। ताजा मामला बाड़मेर से सामने आया है। यहां बकरी चराने गई एक नाबालिग मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। यहां 40 वर्षीय एक शख्स, लड़की को पहले पहाड़ों में ले गया, वहां बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी दरिंदे ने मासूम लड़की को पहले बेहोश किया और फिर जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने पीड़िता के गले में रस्सी डालकर हत्या की कोशिश की। जब आरोपी को लगा कि नाबालिग लड़की की मौत हो गई है, तो वह फरार हो गया। पुलिस ने Pocso act के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
महिला सेल की उप अधीक्षक सीमा चोपड़ा ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। लड़की के पिता ने रिपोर्ट में लिखावा है कि उसकी लड़की बकरी चराने गई थी इसी दौरान 40 साल के भोपाल सिंह ने उसका अपहरण कर पहाड़ों पर ले गया और उसके साथ बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कराकर पीड़िता मेडिकल टेस्ट करा लिया है। माता-पिता के भी बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
बकरी चराने गई थी पीड़िता
पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह हमेशा की तरह बकरी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरदस्ती बंधक बना लिया। इस दौरान पीड़िता विरोध करती रही। आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया, फिर उसे छोड़कर फरार हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS