Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत और 6 घायल

Rajasthan Accident: राजस्थान के दौरा जिले में रविवार यानी की आज दोपहर को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक रोडवेज बस और टेंपो के बीच भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए महुआ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिला और पुरुष, दोनों शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ।
घायलों में कुछ की हालत नाजुक
जानकारी के मुताबिक, टेंपो में सवार लोग एक ही परिवार के थे। पूरा परिवार कैला देवी के दर्शन करके वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में दुर्घटना हो गई है। हादसे के बाद टेंम्पों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायलों के नाम लक्ष्मण, रज्जू, उर्मिला देवी, माया देवी, दिनेश और प्रकाश है। माया देवी की हालत नाजुक बनी है। वहीं, देवकीनंदन योगी, गुलाब देवी, प्रियांशु, मंगती योगी समेत एक अन्य की मौत हो गई। हादसे के बाद से रोड पर भीषण जाम लग गया।
राजस्थान: दौसा के महुआ में लोकपरिवहन की बस ने एक टेम्पो में टक्कर मारी जिसमें 5 लोगों की मौत हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2023
थाना प्रभारी जीतेन्द्र सोलंकी ने बताया, "बस महुआ से हिंडौन जा रही थी। ओवरटेक करते समय यह घटना हुई जिसमें 5 लोगों की मौत, 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।" pic.twitter.com/6kiQ6SACj4
बस महुआ से हिंडौन जा रही थी
स्थानीय थाना अधिकारी जितेंद्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रोडवेज बस महुआ से हिंडौन जा रही थी। वहीं टैम्पो यात्रियों को लेकर बगल से निकल रहा था। उसके आगे निकलने के प्रयास में बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे बस के नीचे आने से 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि टेंम्पो में सवार 6 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:- Bihar Hooch Tragedy: मुजफ्फरनगर में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत, तीन ने गंवाई आंखों की रोशनी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS