हादसा : मकान की बालकनी गिरने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत

जोधपुर। शहर के बलदेव नगर में रविवार को एक हादसा सामने आया। यहां एक मकान की बालकनी गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालकनी के नीचे ही खड़ा था तभी अचानक बालकनी भरभराकर गिर गई। बालकनी के मलबे में दबने से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तौड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
बलदेव नगर में भंडारी अस्पताल के पीछे तीस साल पुराने मकान में यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान राजस्थान डेयरी के कैमिस्ट के रूप में हुई है। देवनगर थाना पुलिस ने बताया कि बलदेव नगर में भंडारी अस्पताल के पीछे निवासी अशोक (59) पुत्र मुरलीलाल माथुर सुबह दस बजे मकान के बरामदे में खड़े थे तभी अचानक बरामदे के ऊपर पत्थर की बालकनी भरभराकर गिर गई।
नीचे खड़े अशोक माथुर मलबे में दब गए। पत्थर के भारी भरकम टुकड़ों से सिर व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक का शरीर पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया। आवाज सुनकर घरवाले बाहर आए और मलबा हटाया लेकिन तब तक अशोक की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस भी घटनास्थल पहुंची जांच के बाद शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
तीस साल पुराना है मकान
हेड कांस्टेबल अनिल का कहना है कि अशोक माथुर का मकान तीस साल पुराना है। बालकनी पत्थर की पन्द्रह पट्टियों से बनी हुई थी। कमजोर होने से सारी पट्टियां टूटकर गिर गईं । मृतक अशोक राजस्थान डेयरी में कैमिस्ट थे और अगले वर्ष ही सेवानिवृत्त होने वाले थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS