Alwar Rape Case : शिकायतकर्ता महिला से बलात्कार करने वाला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, पूरा थाना हो सकता है लाइन हाजिर

Alwar Rape Case : शिकायतकर्ता महिला से बलात्कार करने वाला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, पूरा थाना हो सकता है लाइन हाजिर
X
महिला से थाना परिसर में ही बलात्कार के मामले में पुलिस मुख्यालय और आला अधिकारी सख्त हैं। इस मामले में आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह, खेरली थानाधिकारी हनुमान सहाय को निलंबित किया गया है।

अलवर। अलवर जिले के एक ग्रामीण इलाके के थाने में शर्मसार कर देने वाले मामले ने सबको झकझोड़ कर रख दिया है। यहां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से तीन दिन तक (Sub Inspector Rape Case) सब इंस्पेक्टर ने बलात्कार किया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। महिला से थाना परिसर में ही बलात्कार के मामले में पुलिस मुख्यालय और आला अधिकारी संख्त हैं। इस मामले में आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह, खेरली थानाधिकारी हनुमान सहाय को निलंबित किया गया है। वहीं लक्ष्मणगढ़ सीओ अशोक चौहान को एपीओ किया गया है।

पीड़िता के दस्तावेजों में गड़बड़ी करने का भी आरोप

अलवर जिले में महिलाओं से जुड़े अपराध काफी संख्या में हो रहे हैं। लेकिन अब पुलिस थाने में ही महिला से रेप होना पुलिस महकमे के लिए बड़ा दाग है। सम्भवतः इस मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर हो सकता है। वहीं बलात्कार के आरोपी को कठूमर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जयपुर रेंज के आईजी हवा सिंह घुमारिया ने भरत सिंह की बर्खास्ती आदेश दे दिये हैं। इस मामले में संलिप्त रहे हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद को निलंबित कर दिया गया है। हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद पर पीड़िता के दस्तावेजों में गड़बड़ी करने का आरोप है। SI भरत सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किये जाने के साथ ही पुलिस ने उसे रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।

क्या है पूरा मामला

गौरलतब है कि रविवार को खेड़ली थाने में 26 वर्षीय महिला से रेप का मामला दर्ज हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि खेड़ली थाने में तैनात SI भरत सिंह ने उसके साथ थाना परिसर में स्थित अपने आवास में 3 दिन तक अलग-अलग बार रेप किया। मामला सामने आने के बार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जयपुर रेंज के आईजी हवा सिंह घुमारिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम रविवार को खेड़ली थाने पहुंचे पूरे मामले की जांच-पड़ताल की थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। खाकी पर लगे दाग को धोने के लिये पुलिस महकमे ने सोमवार आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए।

Tags

Next Story